YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब के सीएम चन्नी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हरीश रावत और राहुल गांधी से की चर्चा 

पंजाब के सीएम चन्नी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हरीश रावत और राहुल गांधी से की चर्चा 

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार चन्नी गुरूवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने पहले कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से इस विषय पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया।
सूत्रों ने बताया कि चन्नी कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और कुलजीत सिंह नागरा के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। परगट सिंह को कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वह पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिलजियान पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और सामाजिक न्याया एवं अधिकारिता मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। 
 

Related Posts