YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब में वीआईपी कल्चर खत्म ‎किया जाएगा - मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा,  सुरक्षा कर्मचारियों की फौज उन्हें नहीं चाहिए

पंजाब में वीआईपी कल्चर खत्म ‎किया जाएगा - मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा,  सुरक्षा कर्मचारियों की फौज उन्हें नहीं चाहिए

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा ‎कि राज्य में वी.आई.पी. कल्चर खत्म ‎किया जाएगा। उन्होंने कहा ‎कि वह एक सामान्य व्यक्ति तथा प्रत्येक पंजाबी के भाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली में वी.आई.पी. कल्चर को खत्म किया जाएगा। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए 1000 सुरक्षा कर्मचारियों की जरूरत नहीं है। इस तरह मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा में कमी करने के संकेत दिए। मुख्यमंत्री आज आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है इसलिए 1000 सुरक्षा कर्मचारियों की फौज उन्हें नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अन्य लोगों की तरह एक सामान्य व्यक्ति है। चन्नी ने इंटेलीजेंस एजें‎सियों द्वारा उनके जीवन को खतरे के दिए गए तर्क को रद्द करते हुए पुलिस को कहा कि उनकी सुरक्षा में कटौती की जाए। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ है कि आरामदायक यात्रा के लिए उन्हें एक बड़ी कार चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ की कार करदाताओं के धन से खरीदना गलत है। वह लग्जरी जीवन जीने के आदी नहीं हैं बल्कि पंजाबियों की सेवा करना चाहते हैं। वह सामान्य जीवन व उच्च विचार रखते हैं। इसलिए वी.आई.पी. कल्चर को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उन्होंने अपने काफिले में शामिल वाहनों को भी कम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उनके फोन पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता है।
 

Related Posts