YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब के मंत्रियों की लिस्ट लगभग तैयार दिल्ली बुलाए गए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के मंत्रियों की लिस्ट लगभग तैयार दिल्ली बुलाए गए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

नई दिल्ली ।  पंजाब में कांग्रेस की नई सरकार के नए मंत्रियों की लिस्ट लगभग तैयार हो गई है। इस बीच हाईकमान ने अंतिम दौर की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक बार फिर दिल्ली तलब किया है। गुरुवार देर रात तक राहुल गांधी के साथ चर्चा के बाद एक बार फिर चन्नी कैबिनेट विस्तार पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के साथ बातचीत करेंगे। कैबिनेट से चर्चा के अलावा नए डीजीपी के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी चन्नी के साथ दिल्ली बुलाया गया है। रात 2 बजे तक राहुल गांधी के साथ मंथन के बाद शुक्रवार सुबह चन्नी चंडीगढ़ लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, नामों सहमति बन चुकी है और सूची जारी करने से पहले सुनील जाखड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और कुलजीत सिंह नागरा के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। परगट सिंह को सिद्धू का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वह पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिलजियान पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस तरह के कयास हैं कि अमरिंदर सिंह के करीबी राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सोढ़ी खेल मंत्री थे जबकि धर्मसोत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थे।

Related Posts