YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तर प्रदेश और पंजाब में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

उत्तर प्रदेश और पंजाब में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

ब्राह्मण-पिछड़ों के समीकरण से भाजपा ने शुरू की सोशल इंजीनियरिंग
-पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ
-पहली बार मंत्री बने 6 विधायक, कैप्टन की सरकार में मंत्री रहे 9 पुराने चेहरे भी चन्नी की टीम में
-योगी के 7 नए मंत्रियों में तीन ओबीसी, 2 दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा

लखनऊ/जयपुर  । यूपी विधानसभा चुनाव से करीब 6 महीने पहले रविवार को योगी सरकार का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार हुआ। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं  पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी अपने कैबिनेट का विस्तार किया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण-पिछड़ों के समीकरण से भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग शुरू की। सबसे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने शपथ ली। वह कैबिनेट मंत्री होंगे। बाकी 6 राज्य मंत्री होंगे। नए मंत्रियों में 3 ओबीसी, दो दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा हैं। चुनाव से पहले सरकार का यह आखिरी विस्तार है। अब योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
यूपी में इन 7 चेहरों ने ली शपथ
उत्तर पदेश में जितिन प्रसाद (ब्राह्मण), छत्रपाल गंगवार (कुर्मी), पलटू राम (दलित), संगीता बिंद (ओबीसी), संजीव कुमार (अनुसूचित जाति), दिनेश खटीक (एससी) और धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी) ने मंत्री पद की शपथ ली।

पंजाब में ये बने मंत्री
पंजाब में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सरकारिया, भारत भूषण आशु, विजय इंदर शिंगला, रजिया सुल्ताना और तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नए और पुराने मंत्रियों में संतुलन बनाने की कोशिश की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के 8 मंत्रियों को कैबिनेट में वापस शामिल किया गया है। नए चेहरों में रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, अमरिंदर सिंह राजा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजियां को शामिल किया गया है।
 

Related Posts