YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल की 3 विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान -30 अक्तूबर को अर्की, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर तथा मंडी में वोट डाले जाएंगे

 हिमाचल की 3 विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान -30 अक्तूबर को अर्की, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर तथा मंडी में वोट डाले जाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा तथा तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, 30 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा, अर्की, जुब्बल कोटखाई, और कांगड़ा के फतेहपुर में वोट डाले जाएंगे। वहीं, मंडी लोकसभा में भी इसी दिन वोटिंग होगी। दो नवंबर को चुनावों को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं, आचार सहिंता के चलते सीएम जयराम ठाकुर का किन्नौर का दौरा रद्द हो गया है। यहां पर सीएम जयराम ठाकुर को शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम तय था।
  चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 8 अक्टूबर को नॉमिनेशन फाइल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी। 13 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और फिर 2 नवंबर को काउंटिंग होगी।
हिमाचल में शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई में भाजपा के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, कांगड़ा के फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का भी निधन हो गया था। वहीं, हाल ही में सोलन के अर्की से विधायक रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का भी बीमारी के बाद शिमला में निधन हो गया था। वहीं, मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने नई दिल्ली में सुसाइड कर लिया था। ये चारों सीटें काफी समय से खाली चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में साल 2022 अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब इन उपचुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है कि क्योंकि इनके परिणाम से विधानसभा चुनावों की दिशा तय होगी। हिमाचल प्रदेश में सत्तारुढ दल भाजपा के लिए यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा और कांग्रेस की वापसी की राह भी इसी से तय होगी।

Related Posts