YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 बाल आश्रम में कमरे की खिड़की तोड़ भागे 3 नाबालिग लड़के -शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास जारी

 बाल आश्रम में कमरे की खिड़की तोड़ भागे 3 नाबालिग लड़के -शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास जारी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं। मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। लड़कों के भाग जाने का पता चलने के तुरंत बाद आश्रम के प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।
  पुलिस ने बताया कि आश्रम प्रबंधन के अनुसार विक्रांत, शिवा और विशाल आश्रम से लापता हो गए हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरो की जांच कर रहे है ताकि बच्चों का कोई सुराग मिल सके। उन्होंने बताया कि आईपीसी धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधीक्षक अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे शशि पाल ने बताया कि ऐसा ही एक मामला पिछले ढाई वर्ष पहले भी 3 लड़के भाग जाने का था। उन्होंने बताया कि 3 दिन के भीतर ही पुलिस ने तीनों लड़कों को खोज निकाला था। इनमें से उन 3 लड़कों में विक्रांत फिर अपने साथ दो और लड़को को भगा कर ले गया। 
 

Related Posts