YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में हफ्ते भर और रहेगा मानसून तेज बारिश के आसार कम

दिल्ली में हफ्ते भर और रहेगा मानसून तेज बारिश के आसार कम

नई दिल्ली । दिल्ली में मानसून अभी कम से कम सप्ताह भर और रहेगा। हालांकि, इस दौरान तेज बारिश के आसार कम ही हैं। इसके चलते तापमान में भी इजाफा होगा। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते भर के बीच तेज बारिश के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मानसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान से 6 अक्तूबर से शुरू होने के आसार हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि इसके दो-तीन दिन बाद ही दिल्ली से भी मानसून की विदाई हो जाएगी। इस दौरान मानसून की परिस्थितियां दिल्ली के ऊपर बनी रहेंगी।
 

Related Posts