YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

लखीमपुर खीरी हिंसा- प्रियंका गांधी बोली, जाओ पहले वॉरंट लेकर आओ, पुलिस ने लिया हिरासत में  -राहुल गांधी बोले- मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी  

लखीमपुर खीरी हिंसा- प्रियंका गांधी बोली, जाओ पहले वॉरंट लेकर आओ, पुलिस ने लिया हिरासत में  -राहुल गांधी बोले- मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी  

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी रवाना हुईं। उप्र सरकार ने प्रियंका गांधी को घर के बाहर रोकने की कोशिश की। इस दौरान काफी धक्कामुक्की भी हुई। लखीमपुर खीरी पहुंचने के लिए नेताओं का रातभर सियासी ड्रामा चला। आखिरकार प्रियंका गांधी को पुलिस ने हरगांव बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी रात से अलसुबह तक करीब 5:30 बजे पुलिस से बचने के बाद आखिर हिरासत में ले ली गईं। इससे पहले प्रियंका गांधी रुट बदलकर पुलिस की नजरों से बच रही थीं। हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को 2 बटालियन पीएसी गेस्ट हाउस ले जाया गया। डीएम एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि रास्ते में जगह-जगह पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ट्विटर पर, नाकों पर पुलिस द्वारा काफिले को रोके जाने का वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले पार्टी ने आशंका जताई थी कि प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस नजरबंद कर सकती है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई निरंतर ट्विटर के जरिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले के आगे बढ़ने, और पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के कथित प्रयास किये जाने संबंधी जानकारी शेयर की। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम पर प्रियंका गांधी को उनके साहस के लिए बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। इससे पहले यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया था। पंजाब कांग्रेस में संकट के बीच इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस ने कुछ राहत की सांस जरूर ली होगी। पंजाब के सियासी संकट के बीच पूरा फोकस अब लखीमपुर खीरी पर शिफ्ट हो गया है। पंजाब के डिप्टी सीएम भी आज लखीमपुर खीरी पहुंचने की घोषणा की है। यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल और पंजाब के डिप्टी सीएम रंधावा को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं देने को कहा है। लखीमपुर खीरी में रविवार को झड़प में तीन किसान समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Related Posts