YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब कांग्रेस चीफ पद से सिद्धू की छुट्टी के आसार

पंजाब कांग्रेस चीफ पद से सिद्धू की छुट्टी के आसार

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस चीफ पद से इस्तीफा देकर सियासी घमासान को बढ़ाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान से जोर का झटका दिए जाने की तैयारी कर ली गई है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस पद से नवजोत सिंह सिद्धू की विदाई का मन बना लिया है और नए अध्यक्ष के तौर पर रवनीत सिंह बिट्टू के नाम पर भी चर्चा जारी है। खबरों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। बता दें कि मंगलवार को सीएम चन्नी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी दिल्ली में मुलाकात की है। माना जा रहा है कि चन्नी इस दौरे पर राहुल गांधी से मिलेंगे। बीते हफ्ते नवजोत सिंह सिद्धू ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए पंजाब कांग्रेस चीफ पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी पिछले कई दिनों से सिद्धू को फिर से प्रदेश की कमान सौंपने के लिए मना रही है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनका इस्तीफा मंजूर कर सकती हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आलाकमान रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा पंजाब कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर मनीष तिवारी और प्रताप सिंह बाजवा के नाम पर भी विचार कर रही है। सिद्धू ने चरनजीत सिंह चन्नी की सरकार में हुई कुछ नियुक्तियों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अपना इस्तीफा दिया था। सिद्धू को कैबिनेट के साथ ही एडवोकेट जनरल और डीजीपी की नियुक्ति पर भी आपत्ति थी। सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि समझौते से इंसान के अस्तित्व का पतन होना शुरू हो जाता है। मैं पंजाब के कल्याण और भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता है। मैं कांग्रेस में आगे भी बढ़ा रहूंगा। इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपनी आखिरी सांस तक सच के लिए लड़ते रहेंगे। हालांकि, इसके बाद सिद्धू ने एक और ट्वीट कर कहा था कि पद रहे या न रहे वह राहुल और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जारी कलह को खत्म करने के लिए सिद्धू को जुलाई में पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाया था।
 

Related Posts