YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त

अहमदाबाद | कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने डॉ. रघु शर्मा को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है| डॉ. रघु शर्मा राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं| राजस्थान के अजमेर जिले के केकरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक डॉ. रघु शर्मा को गुजरात के अलावा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली, दीव और दमण का भी कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है| बता दें कि गुजरात प्रदेश के प्रभारी राजीव सातव की कोरोना से मौत हो गई थी| राजीव सातव के निधन के बाद से गुजरात कांग्रेस प्रभारी पद रिक्त पड़ा था| इसी साल मार्च महीने में हुए निकाय चुनावों में हार के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा और विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने इस्तीफा दे दिया था| लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक दोनों का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है| अब गुजरात कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्ति के बाद आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल की संभावना है| पिछले 25 साल से अधिक समय से गुजरात में सत्ता से बाहर कांग्रेस को 2015 में हुए निकाय चुनावों में बड़ी सफलता मिली थी| लेकिन उसके बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई थी| 2014 की भांति 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का गुजरात में खाता नहीं खुला| हाल ही में हुए गांधीनगर नगर निगम समेत नगर पालिका और अन्य सीटों पर हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है| गुजरात विधानसभा के 2022 के अंत में होने वाले चुनाव से पहले डॉ. रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है| देखना होगा डॉ. रघु शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कितनी सफलता दिला सकते हैं|
 

Related Posts