YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

‎प‎ति के ‎लिए  फोटोग्राफर बनीं अनुष्का शर्मा  -बताया विराट कोहली का असली चेहरा

‎प‎ति के ‎लिए  फोटोग्राफर बनीं अनुष्का शर्मा  -बताया विराट कोहली का असली चेहरा

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ की डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। इसमें एक्ट्रेस अपने पति के लिए फोटोग्राफर बनी दिखाई दे रही हैं। 
दरअसल यह वीडियो एक मोबाइल फोन के कमर्शियल के लिए बनाया गया है। इस वीडियो में अनुष्का फोन से अपने पति की तस्वीरें खींचती दिखाई दे रही हैं। वीडियो से अधिक इस कमर्शियल का वॉयस ओवर खास है, जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के बारे में इंटरेस्टिंग बातें बताती हैं।वीडियो में अनुष्का कहती सुनी जा सकती हैं कि, ‘लोग विराट कोहली को हमेशा ग्राउंड पर देखते हैं, लेकिन मैं जिसे देखती हूं वह एकदम अलग हैं। मैं उन्हें ठीक से जानती हूं। उनके इस साइड को सिर्फ मैं जानती हूं, अब हर दिन मेरे लिए एक नई स्टोरी। विराट पैशन और पेसेंस के परफेक्ट बैलेंस हैं। वे फनी और केयरिंग हैं। उनकी स्टोरी की तरह उनके पैशन की कई परते हैं। ये पोर्ट्रेट की नजर से विराट की स्टोरी है।’
 सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है- ‘हार्डवर्क से बनी स्टोरी वह भी पोर्ट्रेट के माध्यम से। हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रयास करने की कहानी। एक ऐसी स्टोरी जिसमें जिसमें एक शख्स अपना 100 फीसदी परफॉर्मेंस ग्राउंड पर देता है, बाहर भी देता नजर आता है। यह विराट कोहली की स्टोरी है। इनकी स्टोरी कैप्चर करना और अपनी आवाज में इसे बताना, मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’ विराट और अनुष्का अपने वैवाहिक जीवन के 4 साल पूरे कर चुके हैं। बता दें ‎कि अनुष्का शर्मा  और विराट कोहली  देश के सबसे चर्चित सेलेब्स कपल में से एक हैं। कम समय में ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बना लिया है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। 
 

Related Posts