YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कन्हैया कुमार का भाजपा पर निशाना, बोले- मुझे देशभक्ति न सिखाए, मेरे पूर्वजों ने देश के लिए शहीद हुए 

कन्हैया कुमार का भाजपा पर निशाना, बोले- मुझे देशभक्ति न सिखाए, मेरे पूर्वजों ने देश के लिए शहीद हुए 

मंडी । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए नेता कन्हैया कुमार ने यहां पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जिनके पांव में छाले नहीं पड़ते वो दूसरों का दर्द नहीं समझ सकते हैं। कन्हैया कुमार ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के प्रभारी रहने के बाद भी यहां के लोगों के दर्द को नहीं समझ पाये हैं। कन्हैया कुमार ने कहा कि वे खुद हिमाचल में घूमे और यहां के दुर्गम क्षेत्रों में भी गए हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि यहां के लोगों की क्या परेशानियां हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक बनाए गए कन्हैया कुमार आज मंडी पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कन्हैया का गर्मजोशी से स्वागत किया। गांधी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
उन्होंने भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते कहा कि भाजपा उन्हें देशभक्ति न सिखाएं, क्योंकि उनके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया है। आज भी परिवार को उसके बदले में पेंशन मिलती है। परिवार के कई लोग सेना में सेवाएं देकर अपनी कुर्बानियां दे चुके हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की कि जब भाजपा के नेता वोट मांगने आएं तो उन्हें पिछले चुनावों का घोषणापत्र दिखाएं और पूछें कि कितने वायदे पूरे हुए। कन्हैया कुमार ने कहा कि ये सिर्फ विज्ञापनों की सरकार है और झूठा प्रचार करना ही इनकी आदत बन चुकी है।
पूर्व सैनिक को मंडी से टिकट देने पर भी कन्हैया कुमार ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विधान में यह व्यवस्था की गई है कि सेना को राजनीति से दूर रखा जाए। कन्हैया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर घरों के लोग सेना में कार्यरत हैं और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच में चल रही है।
 

Related Posts