YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कश्मीर में अमरनाथ से जोजिला तक बर्फबारी

 कश्मीर में अमरनाथ से जोजिला तक बर्फबारी


जम्मू । देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में आज भारी बर्फबारी हुई है। अनंतनाग में अमरनाथ गुफा मंदिर में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा कुपवाड़ा के करनाह में साधना टॉप पर भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। साथ ही उधमपुर जिले के कुछ हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद हुसैन मीर ने कहा कि रविवार शाम से क्षेत्र के सभी जिलों में बारिश हुई जबकि पहाड़ी इलाकों से हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा, "ऊपरी गुलमर्ग के अफ़रवट में बर्फबारी हुई है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कश्मीर के गुलमर्ग में सबसे अधिक 26 मिमी और जम्मू के कटरा में 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा, यह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है और दोपहर तक इसके क्षेत्र से बाहर जाने की उम्मीद है। मीर ने कहा कि कश्मीर में दिन का तापमान गिरकर 20 के आसपास और रात में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। वहीं, दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
 

Related Posts