YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

शानन पावर प्रोजेक्ट जल्द हिमाचल का होगा: जयराम ठाकुर -हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बाहर से बुलाने पड़ रहे हैं प्रचारक 

शानन पावर प्रोजेक्ट जल्द हिमाचल का होगा: जयराम ठाकुर -हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बाहर से बुलाने पड़ रहे हैं प्रचारक 

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द समय आएगा जब शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल का होगा। सीएम ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए जोगिंदर नगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि जोगिंदर नगर अंग्रेजों के जमाने से प्रसिद्ध है, इसकी अपनी पहचान है। उत्तर भारत का मेगावॉट क्षमता का बिजली का पहला शानन प्रोजेक्ट यहीं लगा था। उन्होंने कहा कि 2024 तक यह प्रॉजेक्ट पंजाब के पास है और इसे हिमाचल लाने के विषय पर हम विचार करेंगे। स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा भी हमेशा इस मुद्दे पर अपनी बात रखते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्व रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व शर्मा जी हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे और वह मंडी को छोटी काशी के नाम से मशहूर बना गए। 
  सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही मान लिया है कि चुनाव जीतना उनके बस की बात नहीं, इसलिए उन्हें बाहर से प्रचारक बुलाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत देखकर बड़ा विचित्र लगता है। कांग्रेसी परिवर्तन की बात कह रहे हैं लेकिन 2024 तक केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है और हिमाचल में 2022 तक हमारी सरकार है और 2022 के बाद भी हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर ने जोगिंदर नगर, झटिंगरी और बल्ह विधानसभा के सयोली व लेदा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की भी अपील की। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, पंकज जम्वाल सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
 

Related Posts