YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

ओमप्रकाश राजभर ने शर्तों के साथ 2022 में भाजपा के साथ आने के दिए संकेत

ओमप्रकाश राजभर ने शर्तों के साथ 2022 में भाजपा के साथ आने के दिए संकेत

वाराणसी । भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को फिर से साथ लाने का मन बना लिया है। यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र प्रधान और ओम प्रकाश राजभर की एक दिन पहले इस मुद्दे पर बात हुई। जिसमें राजभर ने कुछ शर्तों के साथ 2022 में भाजपा के साथ जाने के संकेत दिए। सुभासपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बातचीत के क्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने राजभर को मिलकर चुनाव लड़ने को कहा। जिस पर राजभर ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही बिजली और शिक्षा जैसे पार्टी के मुद्दों को मानने की बात की। धर्मेंद्र प्रधान ने राजभर की तमाम मांगों पर सकारात्मकता दिखाई है। बहुत जल्द दोनों नेता बैठ कर इस मुद्दे पर बात करेंग। धर्मेंद्र प्रधान से पूर्व वाराणसी से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ओम प्रकाश राजभर से इस मुद्दे पर बात की थी। वहीं भाजपा सूत्रों का कहना है कि राजभर का फिर से भाजपा के साथ आना लगभग तय है। उनकी मांगों पर पार्टी विचार करेगी। सीटों को लेकर कोई बहुत दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि इस मुद्दे पर पूछे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। वह गठबंधन किससे करेंगे 27 अक्तूबर को करेंगे। 
 

Related Posts