YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

योहानी 'मनिके मागे हिते' का गाएंगी हिंदी वर्जन -जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं योहानी 

योहानी 'मनिके मागे हिते' का गाएंगी हिंदी वर्जन -जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं योहानी 

मुंबई । पडोसी देश श्रीलंका की वायरल सिंगर योहानी के इंडियन फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि योहानी जल्दी ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करने जा रहीं हैं। निर्देशक इंद्र कुमार की एक अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ में योहानी गाना गाती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वो सिंगिंग डेब्यू करेंगी। इंद्र कुमार की इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।
 इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड स्टार्स होंगे। योहानी अपने गाने ‘मनिके मागे हिते’ का हिंदी वर्जन इस फिल्म में गाएंगी। इस गाने को म्यूजिक तनिष्क बागची देंगे।वहीं, इस गाने को लिखा रश्मि विराग ने है। टी-सीरिज के साथ मिलकर योहानी जल्द ही धमाका करने वाली हैं। उन्हें हिंदी गाना गाते हुए देखना मजेदार होगा। इस बारे में इंद्र कुमार ने खुद जानकारी दी है। वहीं, योहानी थैंक गॉड का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। वो जल्द ही गाने की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकती हैं। योहानी ने जब सलमान खान के साथ बिग बॉस का स्टेज शेयर किया था तब उन्होंने सलमान खान से भी इस गाने को गाने की गुजारिश की थी। इसे सलमान खान ने अपने अंदाज में गाया था। वहीं, योहानी की डेब्यू फिल्म की बात करें तो ‘थैंक गॉड’ एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी स्टार कास्ट ही काफी दिलचस्प है।
 फिल्म में अजय देवगन को कॉमेडी करते देखना मजेदार होगा। अजय देवगन दूसरी बार रकुल प्रीत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके पहले अजय देवगन और रकुल प्रीत साथ में ‘दे दे प्यार दे’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें ‎कि योहानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में वो सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आईं थीं। उनका बेहद लोकप्रिय गाना ‘मनिके मागे हिते’जबरदस्त वायरल हुआ है और अब वो एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। 
 

Related Posts