YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में पहली बार पिंक बूथ महिला पुलिस को समर्पित किया गया 

 दिल्ली में पहली बार पिंक बूथ महिला पुलिस को समर्पित किया गया 

नई दिल्ली । महिला पुलिस को कानून व्यवस्था की बागडोर सौंपने के लिए  सेंट्रल दिल्ली में पिंक बूथ बनाये गए हैं जिनको महिला पुलिस का 'पराशक्ति' बीट दल संभालेगा। इस पिंक पुलिस में महिलाओं को वीरा स्क्वाड नाम दिया गया है। हर थाना क्षेत्र के अलग-अलग कोनों पर यह पिंक पुलिस बूथ होंगे।
इन बूथों में महिलाओं की शिकायतों को सुना जाएगा और उनका निराकरण भी वहीं कर दिया जाएगा। इन पिंक पुलिस बूथों के बनने से पीड़ित और शोषित महिलाओं को थाने जाने के झंझटों से छुटकारा मिलेगा। इन बूथों की महिला पुलिस स्टाफ को स्कूटी और बाइक चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। यह पिंक दल बाजारों और गली-मोहल्लों में गश्त करेगा और इलाके में वेरिफिकेशन से लेकर कानूनी सलाह भी देगा। इसके अतिरिक्त यदि बूथ के आसपास की कॉल आती है तो उसे भी यही दल अटैंड करेगा। इस महिला पुलिस के दल को 'वीरा' नाम दिया गया है। इस दल में 6 स्कूटी चालक पुलिसकर्मी शामिल हैं और एक स्पोर्टिंग महिला पीसीआर भी निरंतर काम करेगी।  दिल्ली में पहली बार पिंक बूथ महिला पुलिस को समर्पित किया गया है।
 

Related Posts