YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज

(रंग संसार) सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज

सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी साउथ के दो परिवार से जुड़ी है। जिसमें एक लड़की का परिवार और दूसरा लड़के का परिवार होता है। फिल्म में सान्या और अभिमन्यु की अरेंज मैरिज होती है, लेकिन शादी के बाद पूरी कहानी बदल सी जाती है। फिल्म में सान्या 'मीनाक्षी' और अभिमन्यु 'सुंदरेश्वर' के किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी के बाद की लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज लाइफ को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि दर्शकों को रिश्तों, ज्वाइंट फैमिली, नई-नवेली शादी में एक दूसरे के बीच संकोच और इस बीच होने वाली हर चीज के अलग-अलग पहलुओं को बारीकी से समझने का मौका मिलेगा। वहीं, ट्रेलर में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है। सान्या जहां बिल्कुल चुलबुली और बेबाक लग रही हैं, तो अभिमन्यु गंभीर नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 5 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

Related Posts