YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

प्राइज मनी विवाद में जय के सपोर्ट में आई काम्या पंजाबी  - शमिता के कमेंट पर बोलीं- बाकी पांच बारात में नहीं आए

प्राइज मनी विवाद में जय के सपोर्ट में आई काम्या पंजाबी  - शमिता के कमेंट पर बोलीं- बाकी पांच बारात में नहीं आए

मुंबई । बिग बॉस 15 में हाल ही के एपिसोड में एक टास्क के दौरान ज्यादातर घरवाले जय भानुशाली के खिलाफ नजर आए। दरअसल, कंटेस्टेंट्स को प्राइज मनी की कुर्बानी देकर बिग बॉस के मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका मिला था लेकिन जय भानुशाली इससे सहमत नहीं थे। लेकिन टास्क के दूसरे ही दिन जय 25 लाख की कुर्बानी देकर मुख्य घर में प्रवेश करने के लिए राजी हो गए और उनके ऐसा करने पर शो की प्राइज मनी जीरो हो गई। ऐसे में शमिता शेट्टी जय पर काफी गुस्सा करते हुए नजर आई थीं। इस विवाद के बाद अब जय के सपोर्ट में काम्या पंजाबी आगे आई हैं। 25 लाख की प्राइज मनी की कुर्बानी देकर घर में एंट्री करने पर शमिता जय पर काफी भड़की थीं। शमिता के इस बिहेवियर पर रिएक्ट करते हुए काम्या पंजाबी ने उन्हें लताड़ा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- अरे तो शमिता शेट्टी क्या एक्सपेक्ट कर रही थीं कि छह लोग शो से निकल जाएं ताकि बाकि लोग 25 लाख जीत सकें? और आपको कैसे पता कि पहला टास्क 25 लाख पर ही रुक जाता? इस बार यह सिर्फ जय के बारे में नहीं था। बाकी 5 बारात में थोड़ी ना आए हैं। 
दरअसल, विश्वसुंदरी ने जंगल में बचे हुए कंटेस्टेंट्स को एक डील दी थी कि वो या तो प्राइज मनी के 25 लाख की कुर्बानी देकर घर में प्रवेश कर सकते हैं या फिर शो से बाहर जा सकते हैं। जय जो पहले दिन के टास्क में पैसे बचाने के लिए टास्क करने से इनकार कर रहे थे, उन्होंने बाकी घरवालों का सोचते हुए 25 लाख की कुर्बानी देकर बाकी बचे हुए कंटेस्टेंट्स समेत गेम में बने रहने का ऑप्शन चुना। जय के इस फैसले से शमिता शेट्टी गुस्से में नजर आई थीं। वहीं वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान भी पैसों के लिए टास्क ना करने पर जय पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे।
 

Related Posts