YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -'मुंबई डायरीज' का दूसरा सीजन मुंबई में आई बाढ़ पर होगा आधारित

(रंग संसार) -'मुंबई डायरीज' का दूसरा सीजन मुंबई में आई बाढ़ पर होगा आधारित

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' को को काफी सराहना मिली थी। इस वेब सीरीज को 9 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। अब 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन की तैयारी चल रही है। खबरों की मानें तो वेब सीरीज का दूसरा सीजन मुंबई में आई बाढ़ पर आधारित होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 'मुंबई डायरीज' का दूसरा सीजन 2005 में आई मुंबई में बाढ़ पर केंद्रित होगा। एक सूत्र ने कहा, "26/11 के मुंबई विस्फोटों की स्थिति को संभालने के बाद अब बॉम्बे जनरल अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी 26 जुलाई को आए संकट से निपटने के लिए तैयार हैं। साल 2005 में बाढ़ के कारण मुंबई शहर ठप हो गया था। मेकर्स ने पहले ही शो की स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है।" सूत्र ने बताया कि जनवरी, 2022 में इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो जल्द ही इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। सीरीज के पहले सीजन में मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा, प्रकाश बेलावाड़ी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज और मृण्मयी देशपांडे मुख्य भूमिकाओं में थे। कहा जा रहा है कि ये कलाकार अब शो के दूसरे सीजन में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संकट की स्थिति से निपटने में उनकी अहम भूमिका होगी। शो के पहले सीजन में कुल आठ एपिसोड थे। एम्मे एंटरटेनमेंट ने सीरीज का निर्माण किया था। वहीं, शो के निर्देशन की जिम्मेदारी निखिल आडवाणी ने संभाली थी। सीरीज के पहले सीजन की कहानी 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले पर आधारित थी।

Related Posts