YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

प्रियंका गांधी बोलीं- बुंदेलखंड में किसानों के हालात खराब, कांग्रेस सत्ता में आई तो माफ होंगे किसानों के कर्जे

प्रियंका गांधी बोलीं- बुंदेलखंड में किसानों के हालात खराब, कांग्रेस सत्ता में आई तो माफ होंगे किसानों के कर्जे

ललितपुर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों के हालात खराब है और योगी सरकार मौन है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को ललितपुर के दौरे पर पहुंचीं। वे जिले पाली और नयागांव जाकर पीड़ित किसान परिवारों से मिलीं। खाद के लिए लाइन में लगने के दौरान एक किसान की कथित रूप से मौत हो गई थी। पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से बात की और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसान लंबी लाइनें लगा रहे हैं और खाद चोरी हो रही है, किसान परेशान है। 1200 रुपए की खाद किसान 2000 रुपए में खरीदने को मजबूर है।
बुंदेलखंड में किसानों की मौत के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी जिले के पाली कस्बे में पहुंची। उन्होंने किसान बल्लू पाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बल्लू पाल ने खाद की किल्लत के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नयागांव और मैलवारा खुर्द के मृतक किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की। मैलवारा खुर्द के किसान सोनी अहिरवार ने 3-4 दिन से लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने के कारण मानसिक तनाव में फांसी लगा ली थी। महेश कुमार बुनकर भी खाद नहीं मिलने से बहुत परेशान थे, उनकी भी मौत हो गई। करीब पौने घण्टे की मुलाकात में उन्होंने किसान परिवारों को ढाढस बंधाया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते प्रियंका प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार पूरी तरह से फेल है।
खाद की जबरदस्त किल्लत है। किसान परेशान है। मृतक बल्लू पाल भी भूखा, प्यासा 3 4 दिन से खाद की दुकान पर लाइन में लगा था। जब खाद नहीं मिला तो उसने निराश होकर सुसाइड कर ली। यही स्थिति मैलवारा खुर्द के किसान के साथ भी हुई। नया गांव का किसान लाइन में लगा था, उसे हार्ट अटैक आ गया। बीजेपी के शासन में किसान परेशान है। अधिकारी खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। किसान कर्ज में है, आत्महत्या करने को मजबूर है। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे।
बुंदेलखंड में पड़ने वाले ललितपुर में खाद के लिए 2 दिनों से एक दुकान के आगे लाइन में खड़े किसान भोगीपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 53 साल के भोगी पाल लंबे समय से खाद के लिए परेशान थे। दर-दर भटकने के बाद भी जब उन्हें फसल के लिए खाद नहीं मिली, तो वे जुगपुरा की एक दुकान पर दो दिनों से लाइन में लग कर खाद खरीदने की की कोशिश कर रहे थे।
 

Related Posts