YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

यूपी मिशन 2022 बूथ और शक्ति केंद्रों में ताकत झोंकेगी भाजपा

यूपी मिशन 2022 बूथ और शक्ति केंद्रों में ताकत झोंकेगी भाजपा

नई दिल्ली ।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंद कमरे में यूपी के चुनावी रोडमैप पर मेराथन मंथन किया। इलाकेवार फीडबैक लिया। अब तक की तैयारी और आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। भाजपा अवध क्षेत्र के बाद अब प्रदेश के अन्य सांगठनिक क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से ही हो जाएगी। शाह ने बूथ और शक्ति केंद्रों पर पूरा फोकस करने को कहा। बूथ स्तर पर भाजपा के त्रिदेव जहां पार्टी की नैया पार लगाएंगे, वहीं पार्टी के तमाम बड़े नेता भी अब शक्ति केंद्रों पर डेरा डालेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से अमित शाह शाम करीब सवा पांच बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सभी छह क्षेत्रों के चुनाव और संगठन प्रभारियों के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों संग बैठक की। इसमें करीब ढाई घंटे तक क्षेत्रवार स्थिति। आगे की रणनीति पर बात की। बूथ कमेटियों के गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही उन्हें बूथों पर त्रिदेव की तैनाती की भी जानकारी दी गई। यही त्रिदेव पार्टी के सदस्यता अभियान, मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर मतदान के दिन तक मोर्चा संभालेंगे। त्रिदेव में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 27700 शक्ति केंद्रों को चुनाव की दृष्टि से और शक्तिशाली बनाया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने अवध क्षेत्र में सदस्यता अभियान की लांचिंग के बाद अब इसे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी लांच किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह शनिवार को गोरखपुर क्षेत्र के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसमें गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी रहेंगे। वहीं यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कानपुर क्षेत्र में अभियान की शुरुआत करेंगे। रविवार को धर्मेंद्र प्रधान, स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या हाथरस में बृज क्षेत्र में अभियान की शुरुआत करेंगे। काशी में रविवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सुनील बंसल सदस्यता अभियान आरंभ करेंगे। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र में केशव मौर्या और सुनील बंसल सदस्यता अभियान की शुरुआत कराएंगे।
 

Related Posts