YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 सुषमा स्वराज, अरुण जटेली और पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान  पीवी सिंधू, रानी रामपाल और कंगना को सम्मान 

 सुषमा स्वराज, अरुण जटेली और पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान  पीवी सिंधू, रानी रामपाल और कंगना को सम्मान 

नई दिल्ली ।दिल्ली में सोमवार को आयोजित पद्म पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जटेली और पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों यह पुरस्कार दिवंगत स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने प्राप्त किया।इसके अलावा खेल, मनोरंजन जगत के भी कई नामों को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।राष्ट्रपति कोविंद ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा।वहीं, महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक्स में रामपाल ने ही टीम की अगुवाई की थी। शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण 2020 दिया गया।इसके साथ ही गायक अदनान सामी को पद्मश्री अवॉर्ड 2020 से नवाजा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड मिला। इस दौरान चिकित्सा और रक्षा क्षेत्र के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर रमन गंगाखेड़कर ने पद्मश्री अवॉर्ड 2020 हासिल किया। वहीं, एयर मार्शल डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया।
राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति कोविंद ने अवार्ड सौंपा। वहीं एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को आज चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया है। 
खेल और बालीवुड जगत से इनका सम्मान 
खेल जगत से बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।
बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को 2020 के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
बांग्लादेश की दो शख्सियतों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। पहली बार बांग्लादेश के लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें भारत में पूर्व उच्चायुक्त मुअज्जम अली और 1971 युद्ध के नायक कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर शामिल हैं। दोनों को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, इस पुरस्कार को पाने वाले यह पहले बांग्लादेशी नागरिक हैं। मुअज्जम अली को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।
 

Related Posts