YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

फिनमेकानिका से खरीद पर लगे प्रतिबंध हटने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला,  क्या गुप्त सौदा हुआ 

फिनमेकानिका से खरीद पर लगे प्रतिबंध हटने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला,  क्या गुप्त सौदा हुआ 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड के स्वामित्व वाली कंपनी फिनमेकानिका से खरीद पर लगे प्रतिबंध हटने की खबरों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधकर सवाल किया कि मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा हुआ है।मोदी सरकार ने 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़े अनुबंध के कथित उल्लंघन और रिश्वत के आरोपों के चलते फिनमेकानिका की ब्रिटिश इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के साथ अनुबंध 2014 में खत्म कर दिया था। भाजपा ने उस वक्त कांग्रेस पर निशाना साधकर सवाल किया था कि क्या उसके नेताओं को 450 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मिली थी। इसके बाद फिनमेकानिका कंपनी से खरीद पर लगी रोक हटने की खबर के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधकर ट्वीट किया,पहले अगस्ता भ्रष्ट था, अब भाजपा लॉन्ड्री में धुलकर साफ हो गया! कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मीडिया के मित्रों ने 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी सरकार द्वारा लीक किए गए फर्जीं दस्तावेजों को दिखाने व संप्रग के खिलाफ झूठी कहानी बनाने में हजारों घंटे का समय लगाया।क्या मीडिया के यहीं मित्र अब अगस्ता कंपनी के साथ गुप्त डील पर मोदी सरकार से सवाल करने का साहस करेंगे? उन्होंने कहा, मोदी सरकार और अगस्ता/फिनमेकेनिका के बीच गुप्त सौदा क्या है? क्या अब उस कंपनी से डील करना ठीक है, जिस मोदी जी और उनकी सरकार ने भ्रष्ट-रिश्वत देने वाली फर्जी कंपनी बताया था? क्या फर्ज़ी भ्रष्टाचार के नकली दलदल को दफन किया जा रहा है? मौकाजीवी मोदी जी, देश जवाब मांग रहा है!’’
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के हालिया इटली दौरे के समय एक ‘गुप्त बैठक’ हुई थी, जिसके बाद फिनमेकानिका से खरीद संबंधी प्रतिबंध हटाया गया। उन्होंने कहा,पिछले दिनों जी-20 की बैठक के लिए मोदी जी इटली गए और अपने इटली के समकक्ष से मिले। उस बैठक में इस कंपनी के बारे में चर्चा हुई। ये मैं नहीं कह रहा, ये भारत में इटली के राजदूत के कथन हैं। उस बैठक में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री भी मौजूद थे। उस गुप्त बैठक में क्या हुआ, हमें नहीं पता। पर जैसे ही मोदी जी दिल्ली आए, उस कंपनी से खरीद संबंधी प्रतिबंध हटा दिया। 
 

Related Posts