YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

31 दिसंबर तक भारत शायद न कर पाए टीकाकरण का टारगेट पूरा

31 दिसंबर तक भारत शायद न कर पाए टीकाकरण का टारगेट पूरा

नई दिल्ली । भारत में 2021 के अंत तक कोविड -19 के खिलाफ सभी 94 करोड़ वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने की संभावना कम है। लेकिन सरकार उन सभी के लिए कई टीके उपलब्ध करा देगी। आपको बता दें कि देश में अब तक 74 करोड़ से अधिक वयस्कों ने कोरोना की सिर्फ एक खुराक प्राप्त की है। 35 करोड़ लोगों को ही दूसरी खुराक मिली है। कुल टीकाकरण का आंकड़ा 109 करोड़ से अधिक है। सभी वयस्कों के लिए टीके की लगभग 188 करोड़ खुराक आवश्यक है। वैक्सीन की उपलब्धता कोई मुद्दा नहीं है। हमने निर्यात भी शुरू कर दिया है। वैक्सीन लेने के लिए लोगों को आगे आना होगा। ऐसे बड़े राज्य जो पिछड़ रहे हैं, उन्हें और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।'' आपको बता दें कि केंद्र ने पहले ही घर-घर टीकाकरण के लिए 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम शुरू किया है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 20 करोड़ से अधिक टीके पहले से ही राज्यों और निजी अस्पतालों के स्टॉक में पड़े हैं। उन्होंने कहा, “लगभग 16 करोड़ टीके राज्यों के पास स्टॉक में हैं। अन्य 4 से 5 करोड़ टीके निजी अस्पतालों के स्टॉक में हैं। कुल मिलाकर, 109 करोड़ टीके दिए जाने के बाद, कुल 130 करोड़ खुराक पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। गणना से पता चलता है कि लगभग 54 करोड़ खुराक नवंबर और दिसंबर में (कोविशील्ड के 44 करोड़ और कोवैक्सिन के 10 करोड़) आने की उम्मीद है। इसके अलावा ज़ायडस कैडिला और बायोलॉजिकल ई के वैक्सीन स्टॉक भी उपलब्ध होंगे। भारत में 31 दिसंबर, 2021 तक सभी वयस्कों को पूरी तरह से टीका लगाने के लिए 188 करोड़ खुराक की आवश्यकता होगी। अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश ने टीकाकरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है। कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक में 84 दिनों का अंतर था। इसलिए अगर भारत अभी से 31 दिसंबर के बीच शेष 20 करोड़ लोगों को पहली खुराक देने में सक्षम है, तो उन्हें 2022 तक अपनी दूसरी खुराक के लिए इंतजार करना होगा।
 

Related Posts