YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मोबाइल पर इंटरनेट यूज करने में भारतीय अव्वल -हर महीने एक फोन में खर्च हो रहा 9.8 जीबी डेटा

मोबाइल पर इंटरनेट यूज करने में भारतीय अव्वल -हर महीने एक फोन में खर्च हो रहा 9.8 जीबी डेटा

भारत के लोग कुछ ज्यादा ही तकनीक फ्रेडली हो रहे हैं। मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करने में भारत दुनिया में अव्वल है। 2018 के अंत तक हर महीने एक फोन में 9.8 जीबी डेटा यूज होने लगा था। यही नहीं, देश में कुल मोबाइल डेटा की खपत 4.6 अरब जीबी है, जो 2024 तक बढ़कर 16 अरब जीबी हो जाएगी। यह जानकारी एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट जून 2019 से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 तक इंडियन रीजन (इंडिया, नेपाल, भूटान) में स्मार्टफोन ग्राहकों की तादाद 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 1.1 अरब पर पहुंच जाएगी। सिर्फ मोबाइल ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करनेवाले 61 करोड़ से बढ़कर 2024 में सवा अरब हो जाएंगे। अभी ही आधे से ज्यादा लोग मोबाइल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करने लगे हैं।
सबसे बड़ी क्रांति तो वीडियो में हो रही है। तेज इंटरनेट की वजह से लोगों को फोन पर लाइव वीडियो देखना ज्यादा पसंद आ रहा है और माना जा रहा कि 5जी आने के बाद तो इसमें जबरदस्त उछाल आ जाएगा। 2018 में अगर एक यूजर 9.8 जीबी हर महीने खर्च कर रहा है, तो 2024 तक इसमें इतनी तेजी आएगी कि लोग 18 जीबी डेटा हर महीने उड़ा देंगे। इसमें भी 74 फीसदी खर्च वीडियो पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 5जी सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 2022 से हो सकती है। 2024 तक 6 फीसदी इंडियन यूजर्स 5जी से जुड़ चुके होंगे। हालांकि 5जी आने के बाद भी 2024 तक देश में सबसे ज्यादा 82फीसदी लोग 4जी ही इस्तेमाल कर रहे होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल डेटा खर्च करने में हम अभी भले आगे हों, लेकिन 2024 तक अमेरिका और यूरोप हमें पीछे छोड़ देंगे। अमेरिका में 2024 तक 63 फीसदी लोग 5जी पर होंगे और वहां एक यूजर हर महीने 39 जीबी डेटा खर्च करेगा। पश्चिमी यूरोपवाले 32 जीबी डेटा हर महीने खर्च करेंगे। 

Related Posts