YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए को सत्ता से बाहर कर देगी: नड्डा 

भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए को सत्ता से बाहर कर देगी: नड्डा 

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस) को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल कर देगी। यहां एक कार्यक्रम में नड्डा ने भरोसा जताया कि अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनावों में भाजपा का झंडा चमकेगा । भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये महाराष्ट्र में भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। हम पूरी सच्चाई और प्रतिबद्धता के साथ महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
 

Related Posts