YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

खेल मंत्री रिजिजू ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों को किया सम्मानित

खेल मंत्री रिजिजू ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों को किया सम्मानित

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने पिछले हफ्ते नीदरलैंड के हर्टोजेनबोश में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों के दल को सम्मानित किया। भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में तीरंदाजों से मुलाकात करते हुए उन्हें टोक्यो 2020 का ओलंपिक कोटा और इस चैम्पियनशिप में तीन पदक जीतने के लिए बधाई दी। भारत ने इस प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। इस प्रकार यह विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 2015 में इसी प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीते थे, जो इस चैंपियनशिप में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने जिसमें अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव शामिल थे, एक रजत पदक जीता है। रिजिजू ने कहा कि सरकार इन खिलाड़ियों, अन्य खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तथा ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता रखने वाले सभी  खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता देने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एथलीट जो भी सहायता मागेंगे  सरकार उन्हें उपलब्ध कराएगी, चाहे वह कोचिंग हो या तकनीकी सुविधाएं हों। रिजिजू ने कहा मुझे बहुत खुशी है कि पुरुषों की टीम पहले ही ओलंपिक कोटा जीत चुकी है और महिला तीरंदाज भी इस बारे में बहुत आश्वस्त हैं। भारत पारंपरिक रूप से तीरंदाजी में बहुत मजबूत रहा है। अगर हम इस खेल में ओलंपिक स्वर्ण जीतेंगे तभी हम इस बात को सच साबित कर पाएंगे।

Related Posts