YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सपा का पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के साथ गठबंधन और लेबर एस पार्टी, नवनिर्माण पाटी व भारतीय किसान सेना का हुआ विलय

 सपा का पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के साथ गठबंधन और लेबर एस पार्टी, नवनिर्माण पाटी व भारतीय किसान सेना का हुआ विलय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सत्ता हासिल करने की रणनीति पर चल रही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और छोटे दल के साथ गठबंधन का ऐलान किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की। इसके साथ ही लेबर एस पार्टी, नवनिर्माण पार्टी व भारतीय किसान सेना ने समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा की है।
सोमवार को सपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की। वहीं बदायूं से कांग्रेस के पूर्व सांसद सलीम शेरवानी तथा कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने दो दर्जन नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कुंवर हर्षित की किताब दी सोशलिस्ट हीरो का विमोचन भी किया। बाद में मीडिया से बातचीत में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी के बढ़ते कुनबे को देखकर बेहद भयभीत है। भाजपा ने तो प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यहां पर कानून बनाकर मजदूर को जकड़ा जा रहा है। इनको सरकार ने लॉकडाउन में अनाथ छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने ललितपुर के पीड़ित परिवार की एक लाख की मदद दी। इस मौके पर भारतीय किसान सेना के रामराज सिंह पटेल मौजूद थे। 
 

Related Posts