YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अमित शाह के जाते ही रोहतक में चटाई की लूट

अमित शाह के जाते ही रोहतक में चटाई की लूट

हरियाणा के रोहतक में योग का कार्यक्रम खत्म होते ही चटाइयों की लूट मच गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां योग किया। रोहतक, हरियाणा के रोहतक में योग खत्म होते ही चटाइयों की लूट मच गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां योग किया। कार्यक्रम खत्म होते ही मैदान में बिछी मैट उठाकर लोग भागने लगे। लोगों के बीच लड़ाई झगड़े की नौबत आ गई। दरअसल, पूरे विश्व में आज यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से देश के कोने-कोने में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में योगी किया तो हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। रोहतक में योग के कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई थी। हजारों लोगों के लिए चटाई बिछाई गई थी। योग का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी चटाई लेकर भागने लगा. कार्यक्रम के आयोजकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गया। 

Related Posts