YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग

प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झांसी में विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया। जिसमें ध्यानचंद्र स्डेडियम में प्रशासिनक अधिकारी समेत अन्य लोगों ने योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।
झांसी के ध्यानचंद्र स्डेडियम में प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाया गया। जिसमें मंडलायुक्त कुमदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, डीआईजी झांसी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वास्थ्य रहने के लिए योग के विभिन्न प्रकार के गुण सीखे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वह प्रातः योग उठकर करेंगे। जिससे वह स्वस्थ्य रहेंगे। प्रशिक्षकों द्वारा बताया कि योग से व्यक्ति निरोगी होता है। वहीं, उसकी स्मरण शक्ति में भी विकास होता है। योग किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। 
इसके अलावा शहर के अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाया गया। जिसम सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पार्क, स्कूलों तथा अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला कारागार में भी कैदियों को योग कराया गया। उन्हें भी स्वस्थ रहने के टिप्स दिये गये। सभी ने पूरे मनोयोग से योगा किया है

Related Posts