YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार)  न्यूयॉर्क से मन्नत लौट रहीं हैं सुहाना खान

(रंग संसार)  न्यूयॉर्क से मन्नत लौट रहीं हैं सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, और अब वे अपने घर मन्नत यानी मुंबई वापस लौट रहीं हैं। यह खबर खुद सुहाना ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। सुहाना ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें लिखा है- चिंता मत करो, भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी आप एक न्यूयॉर्कर ही रहेंगे। शाहरुख की बेटी सुहाना खान 21 साल की हैं। सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 को मुंबई में हुआ था। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने नवंबर, 2019 में आई 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में काम किया था। अंग्रेजी में बनी इस 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म में सुहाना की परफॉरमेंस काफी सराही गई थी और उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्सुकता जाग गई थी। हालांकि, शाहरुख ने कहा था कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। सुहाना अभी न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही थीं। उन्होंने फिल्म 'जीरो' में अपने पिता शाहरुख खान को असिस्ट किया था।
 

Related Posts