YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मप्र के पूर्वी हिस्से से आज पहुंचेगा मानसून बालाघाट- शहडोल जिले से कर सकता है प्रवेश

मप्र के पूर्वी हिस्से से आज पहुंचेगा मानसून  बालाघाट- शहडोल जिले से कर सकता है प्रवेश

 मध्यप्रदेश में आज मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है। यह प्रदेश के बालाघाट-शहडोल जिले से प्रवेश कर सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश की चौखट तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को मानसून के प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र शहडोल, बालाघाट से प्रवेश करने के आसार जताए हैं। उधर, प्रदेश में कई स्थानों पर रविवार को मानसून पूर्व की बरसात हुई। इसके तहत रतलाम में 16, इंदौर में 3.2, होशंगाबाद में 0.6, भोपाल में 0.2 मिमी.पानी गिरा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्रीसे. राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और आगे बढ़ गया है। संभवत: सोमवार को मानसून मप्र के पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर जाएगा। इससे आने वाले दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
     अगले 48 घंटों में मानसून के और आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। जिसमें अरब सागर के मध्य भाग, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी अरब सागर के कुछ भाग, दक्षिणी गुजरात, मप्र तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में मानसून प्रवेश कर सकता है। संभवतः सोमवार को मानसून मप्र के पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर जाएगा।मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और आगे बढ़ गया है। शनिवार दोपहर को मानसून की सीमा रत्नागिरी, अहमदनगर, औरंगाबाद, नागपुर, पेंड्रा, वाराणसी और बहराईच तक थी।

Related Posts