YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -जर्सी का नया पोस्टर रिलीज

(रंग संसार) -जर्सी का नया पोस्टर रिलीज

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' का नया पोस्टर सामने आया है। शाहिद ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक पिता होने के नाते 'जर्सी' का यह मेरा पसंदीदा पोस्टर है।" 'जर्सी' का यह नया पोस्टर पिता-पुत्र के रिश्ते पर जोर देता है। पोस्टर में अर्जुन जो की शाहिद कपूर का किरदार है, वह अपने बेटे किट्टू के शूलेस बांधते हुए दिखाई दे रहा है। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे की जर्सी खरीदने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी देखी जा सकेगी। इसकी जानकारी शाहिद ने फिल्म का जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें दी है।

Related Posts