YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कानून को रिमोट से संचालित करना चाहती है भाजपा : कांग्रेस - दरकिनार किया सीजेआई का आदेश

कानून को रिमोट से संचालित करना चाहती है भाजपा :  कांग्रेस -  दरकिनार किया सीजेआई का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसएन शुक्ला को हटाने की कार्रवाई नहीं करने और एए कुरैशी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की कॉलेजियम की अनुशंसा की अनदेखी करने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल न्यायपालिका का राजनीतिकरण कर रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। जबकि 18 महीने पहले उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला पर महाभियोग चलाने की अनुशंसा की थी। भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने के पीछे की मंशा क्या है? उन्होंने कहा दरअसल, भाजपा न्यायपालिका की निष्पक्षता को दूषित करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया न्यायमूर्ति शुक्ला पर महाभियोग चलाने के उच्चतम न्यायालय के बार-बार के आग्रह की उपेक्षा करना और न्यायमूर्ति एए कुरैशी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की अनदेखी करना दर्शाता है कि भाजपा न्यायपालिका का राजनीतिकरण करना चाहती है। उनका उद्देश्य न्याय के मंदिर को रिमोट से संचालित करना है। 

Related Posts