YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मुकेश और नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली जोड़ी: सर्वे

मुकेश और नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली जोड़ी: सर्वे

नई दिल्ली । देश की सबसे कीमती कंपनी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली जोड़ी बनकर उभरी है। एक सालाना सर्वे में यह जोड़ी सब पर भारी पड़ी है। इस सूची में ज्यादातर जोड़ियां बॉलीवुड की है। पहली बार इसमें कॉरपोरेट वर्ल्ड की जोड़ियों को शामिल किया गया था। इस सर्वे में 25 से 40 साल की उम्र के 1362 लोगों से उनकी राय पूछी गई। इनमें 761 पुरुष और 601 महिलाएं शामिल थीं। इसमें मुकेश और नीता अंबानी की जोड़ी 94 फीसदी स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही। सूची में अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दूसरे और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी तीसरे स्थान पर है। इस सूची में कॉरपोरेट वर्ल्ड की पांच जोड़ियां टॉप 20 में शामिल हैं। इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति दसवें, सीरम इंस्टीट्यूट के अडार और नताशा पूनावाला 11वें, विप्रो के अजीम और यास्मीन प्रेमजी 16वें, महिंद्रा ग्रुप के आनंद और अनुराधा महिंद्रा 19वें और आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम और नीरजा बिड़ला 20वें स्थान पर है। रणवीर और दीपका की जोड़ी ने 86 फीसदी और विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जोड़ी ने 79 फीसदी स्कोर किया। 
शादी के बंधन में बंधने जा रही विकी कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी इस सूची में नौवें स्थान पर है। सबसे सम्मानित पावर कपल्स में नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पहले नंबर पर हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी दूसरे स्थान पर है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सबसे स्टाइलिश जोड़ी माना गया है। इस मामले में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी दूसरे नंबर पर रही।  लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका की फाल्गुनी नायर और उनके पति संजय नायर, टी-सिरीज के भूषण कुमार और उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार, सज्जन और संगीता जिंदल को भी इस सूची में जगह मिली है।
 

Related Posts