YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार)  -हरभजन ने सीने पर रजनीकांत का टैटू बनाया

(रंग संसार)  -हरभजन ने सीने पर रजनीकांत का टैटू बनाया

सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को 71 साल के हो गए। रजनी के फैंस और उनकी दीवानगी के बारे में दुनिया जानती है पर कम ही लोग जानते होंगे कि क्रिकेट की दुनिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह भी रजनी के बहुत बड़े फैन हैं। रजनीकांत के बर्थडे पर उन्होंने खास अंदाज में विश किया है। हरभजन ने अपने सीने पर रजनी का टैटू लगाया है, हालांकि वह पर्मानेंट नहीं है। भज्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट टैटू की तस्वीर शेयर की है। भज्जी ने रजनीकांत को तमिल में बर्थडे विश किया है। उन्होंने लिखा- आप मेरे दिल में हैं सुपरस्टार। आप 80 के दशक के बिल्ला हैं, 90 के दशक के बाशा, साल 2000 के अन्नाथे हैं। सिनेमा के इकलौते और अकेले सुपरस्टार को बर्थडे पर मीठी सी शुभकामनाएं। रजनी के लिए की गई अपनी पोस्ट के जरिए हरभजन सिंह ने रजनीकांत के फैंस और सपोर्टर्स का भी दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि आपने मेरा दिन बना दिया। आप रजनी के सच्चे फैन हैं।
 

Related Posts