YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

हरियाणवी छोरी सपना के गाने मिल रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज - गाना ‘फटफटिया’ को यूट्यूब पर ‎मिल रहा जबर्दस्त ‎रिस्पांस

हरियाणवी छोरी सपना के गाने मिल रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज - गाना ‘फटफटिया’ को यूट्यूब पर ‎मिल रहा जबर्दस्त ‎रिस्पांस

मुंबई । हरियाणवी छोरी सपना चौधरी के सॉन्ग ‘फटफटिया’ को खूब सुना जा रहा है। इस गाने के वीडियो में सपना की अदाओं को देखकर लोग दीवाना हुए जा रहे हैं।‘फटफटिया’ गाने को सपना चौधरी और केडी पर फिल्माया गया है। केडी के साथ सपना की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। इस गाने में सपना चौधरी को हरियाणवी लुक में देखा जा सकता है। उनका स्टाइल और लुक खूब पसंद किया जा रहा है।
 गाने में सपना चौधरी अपने पति से फटफटिया पर मेला घूमने की इच्छा जताती है। मगर उनका पति मोबाइल फोन से चैट करने में बिजी रहता है। उनका यह गाना लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया है।वैसे उनका यह गाना 2 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ था। अबतक इसे 96 लाख से लोग देख चुके हैं। गाने को हरियाणी की फेमस सिंगर मनीषा शर्मा ने गाया है। वहीं आमीन बरोदी ने गाने के बोल लिखे हैं और अरविंद जांगड़िया ने इस हरियाणवी गाने का म्यूजिक दिया है। इसे सनटेक म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया था। सपना चौधरी का यह अंदाज  को बहुत पसंद आ रहा है। वैसे उनका यह कोई पहला वीडियो नहीं है जो इस तरह फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहा है। देसी क्वीन के हर गाने को फैंस पसंद करते हैं। तभी तो जैसे ही सपना का कोई गाना रिलीज होता है, देखते ही देखते ट्रेंड करने लगता है। सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो हरियाणा के आस-पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सपना ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
फिल्म कुछ खास कमाल कर नही पाई, मगर सपना म्यूजिक वीडियोज और स्टेज पर लगातार धमाका कर रही हैं। बता दें ‎कि सपना चौधरी के डांस मूव्स के लाखों दीवाने हैं। न सिर्फ हरियाणा में बल्कि उनके चाहने वाले पूरे देश में हैं। आए दिन उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। जब भी वो किसी म्यूजिक वीडियो में वो नजर आती हैं, वो वीडियो ट्रेंड करने लगता है। सपना चौधरी का किसी भी म्यूजिक वीडियो में होना ही उसके हिट होने की गारंटी होती है। 
 

Related Posts