YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मांगी माफी

 कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मांगी माफी

नई दिल्ली । कर्नाटक में कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की ओर से विधानसभा बलात्कार को लेकर दिए गए विवादित बयान के एक दिन बाद अब राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने महिलाओं से माफी मांगी है। पार्टी विधायक की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गहरा दुख हुआ है और वो सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की टिप्पणी फिर भी नहीं की जा जाएगी। एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा 'कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में मुझे बहुत दुख हुआ है कि एक कांग्रेस विधायक ने ऐसे शब्द बोले हैं। कर्नाटक की सभी महिलाओं के लिए, मुझे खेद है और मैं यह सुनिश्चित करूंगा की इस तरह के शब्द कभी न दोहराए जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह पार्टी के मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वो कर्नाटक विधानसभा में हमारे अपने एक विधायक की ओर से बोले गए शब्दों की निंदा करती है। महिलाओं के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी कांग्रेस पार्टी लैंगिक समानता के मूल्यों के खिलाफ है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया, 'मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं। यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। इसका बचाव नहीं किया जा सकता है। बलात्कार एक जघन्य अपराध है। बात खत्म।' कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और आनंद लो।' विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने -अपने क्षेत्र के लोगों की दशा को पटल पर रखना चाह रहे थे और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।
 

Related Posts