YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

निक जोनस की वाइफ के रूप में अपने परिचय से भड़की प्रियंका चोपड़ा, पूछा- महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

निक जोनस की वाइफ के रूप में अपने परिचय से भड़की प्रियंका चोपड़ा, पूछा- महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

मुंबई । बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की रूख कर यहां भी अपना सिक्का जमा लिया है। लेकिन पुरुष समर्थित दुनिया के सामने उन्होंने अपना गुस्सा उतारा है। दरअसल निक जोनस की वाइफ के रूप में अपना परिचय दिए जाने से प्रियंका चोपड़ा भड़क उठी हैं। यह गुस्सा उन्होंने दुनिया के सामने सोशल मीडिया पर जगजाहिर किया है। प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और इसके बावजूद उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि निक की वाइफ पुकारे जाने को लेकर हैरान हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने ऐसे रिपोर्ट्स पर निशाना साधा है। प्रियंका ने इंस्टा पर लिखा है, 'काफी इंटरेस्टिंग बात है कि मैं दुनिया के सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी को प्रमोट कर रही हूं और मुझे आज भी किसी की वाइफ के तौर पर देखा जा रहा है।'
इसके अलावा किसी न्यूज़ का एक और स्क्रीनशॉट शेयर कर प्रियंका ने बड़ा सवाल किया है और पूछा है, 'प्लीज़ बताइए कि ये अब भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक ऐड करना चाहिए?' इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हसबैंड निक को भी टैग किया है। अपनी फिल्म 'दि मेट्रिक्स: रिस्सरेक्शन' के प्रमोशनल इवेंट पर प्रियंका काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच दरार आने की अफवाहें उड़ी थीं। दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे लगा सरनेम चोपड़ा और जोनस हटाया था, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आग की तरह फैल गईं। हालांकि, तुरंत प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया और प्रियंका-निक ने भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर लोगों की बोलती बंद कर दी।
 

Related Posts