YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पीएम मोदी ने पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणाएं : प्रियंका गांधी  

 पीएम मोदी ने पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणाएं : प्रियंका गांधी  

लखनऊ । यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रियता बढ़ गई है उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 सालों में घोषणाएं क्यों नहीं की? खबरों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों, आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं। उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं? महिलाएं हमारे (लड़की हूं, लड़ सकती हूं) नारे से जाग गई हैं। 
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुए मां अपना काम जारी रख सके। इसके लिए महिलाओं की छुट्टी को 6 महीने किया गया है। 
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का बराबरी का भागीदार बनाने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएं देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।
 

Related Posts