YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 म्यांमार जल्द से जल्द वापस लोकतंत्र की तरफ लौटे - विदेश सचिव

 म्यांमार जल्द से जल्द वापस लोकतंत्र की तरफ लौटे - विदेश सचिव

नई दिल्‍ली । विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि म्यांमार जल्द से जल्द वापस लोकतंत्र की तरफ लौटे और जिन्हें हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए। इसके साथ ही सभी मुद्दे चर्चा के जरिए सुलझाए जाएं और हिंसा बंद हो। विदेश सचिव ने म्‍यांमार में स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल के अध्यक्ष, राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात की। आंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के सदस्यों से भी उन्‍होंने मुलाकात की। विदेश सचिव ने इस मुलाकात में सुरक्षा को लेकर भी भारत की चिंता से स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल अध्यक्ष को अवगत कराया। खासकर मणिपुर के चूराचंद्पुर की घटना के संदर्भ में, जहां भारतीय सेना के कर्नल, उनके परिवार और कुछ सैनिक प्रतिबंधित गुटों के हमले में मारे गए थे।
विदेश सचिव ने इस पर ज़ोर दिया कि सीमा के इलाकों में हिंसा बंद हो और शांति और स्थिरता बहाल हो। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि अपने यहां की ज़मीन को, एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे। म्यांमार के साथ भारत की करीब 1700 किलोमीटर लंबी सीमा है और वहां की कोई भी स्थिति सीधे तौर पर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर असर डालती है। इस लिहाज से म्यांमार की शांति और स्थिरता भारत के उत्तर पूर्व इलाकों के लिए अहम है। म्यांमार में सेना के सत्ता संभालने के बाद ये भारत का पहला आधिकारिक और उच्चस्तरीय म्‍यांमार दौरा है।
 

Related Posts