YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -'हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' का ट्रेलर रिलीज, रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू मारकर हत्या

(रंग संसार) -'हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' का ट्रेलर रिलीज, रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू मारकर हत्या

'हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देख फैंस की फिल्म से जुड़ी सभी पुरानी यादें ताजा हो गई। ट्रेलर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार अपने अनुभवों को बांटते भी नजर आए। सामने आए ट्रेलर में हैरी पॉटर की भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ एक सुनसान गली में चलते दिखाई दिए। आगे जाकर वे अपनी दोस्त हर्माइनी ग्रेंजर (एम्मा वाटसन) और रॉन वीजली ( रूपर्ट ग्रिंट) से मिलते हैं। इन तीनों के अलावा ट्रेलर में और भी कई कलाकार नजर आए। दरअसल, हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के जश्न में 1 जनवरी 2022 को एक खास सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन का नाम हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स रखा गया है। एचबीओ मैक्स पर रिलीज होने वाले इस शो में फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी कलाकार नजर आएंगे। सामने आए ट्रेलर में सभी अभिनेताओं का हॉगवर्ट्स के ग्रेट हॉल में रियूनियन होता है। यहां सब एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं।

Related Posts