YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 एनजीएमए 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक चंडीगढ़ में कला कुंभ-आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा

 एनजीएमए 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक चंडीगढ़ में कला कुंभ-आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (एनजीएमए), नई दिल्ली 25 दिसंबर, से 2 जनवरी, 2022 तक चंडीगढ़ में स्क्रॉल की पेंटिंग हेतु कला कुंभ कलाकार कार्यशालाओं के आयोजन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। यह उत्सव भारत की स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों की वीरता की कहानियों के प्रतिनिधित्व पर आधारित है। ये राष्ट्रीय गौरव तथा उत्कृष्टता को व्यक्त करने के माध्यम के रूप में कला की क्षमता का विश्लेषण करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह 2022 का एक अभिन्न अंग होंगे। चंडीगढ़ में 25 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक 75 मीटर के पांच स्क्रॉल तथा भारत की स्वदेशी कलाओं को चित्रित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण चित्रों को तैयार करने के लिए कलाकार कार्यशालाओं के साथ ये समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह की कार्यशालाओं का आयोजन देश के अन्य हिस्सों में भी किया जा रहा है। कलाकृतियाँ विविध कला रूपों का प्रतिबिंब होंगी जो पारंपरिक तथा आधुनिक का एक अनूठा सम्मिश्रण बनाती हैं। भारत के संविधान में रचनात्मक दृष्टांतों से भी प्रेरणा ली जाएगी, जिसमें नंदलाल बोस तथा उनकी टीम द्वारा चित्रित कलात्मक घटकों का एक विशिष्ट स्थान है। देश के विभिन्न स्थानों के लगभग 250 कलाकार भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों के वीरतापूर्ण जीवन और संघर्षों को चित्रित करेंगे। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक के साथ-साथ प्रख्यात वरिष्ठ कलाकारों द्वारा कलाकारों का भरपूर मार्गदर्शन किया जाएगा।
 

Related Posts