YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ की रोकथाम के संबंध में कार्यशाला संपन्न

 महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ की रोकथाम के संबंध में कार्यशाला संपन्न

कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ की रोकथाम के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर डॉ. रावत ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में निर्धारित समिति बनाकर सूचना देने के निर्देश दिये। कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम से संबन्धित प्रावधानों की जानकारी देते हुए समस्त जिला अधिकारियों से अधिनियम से संबन्धित वार्षिक एवं मासिक जानकारी नियत तारीख तक भेजने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने समिति गठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर नवीत धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी यू.एस. मरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, सहायक संचालक सुश्री नीलम चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts