YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पंजाब विस चुनाव में किस्मत अजमाएंगे किसान संगठन के नेता!   -बलबीर राजेवाल होंगे सीएम का चेहरा, आप से गठबंधन की अटकलें 

 पंजाब विस चुनाव में किस्मत अजमाएंगे किसान संगठन के नेता!   -बलबीर राजेवाल होंगे सीएम का चेहरा, आप से गठबंधन की अटकलें 

चंड़ीगढ़ । पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की कवायद के बीच एक और फ्रंट यहां तैयार हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 से ज्यादा किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। हालांकि बलबीर राज्यपाल की ओर से फिलहाल इस पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। लेकिन ज्यादातर किसान संगठन चुनाव में उतरने के पक्ष में है। किसानों के चुनावी मैदान में उतरने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
साल भर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने के बाद लौटे किसान संगठनों ने चुनावी तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी यह भी है कि किसान संगठनों का यह फ्रंट आम आदमी पार्टी से भी गठबंधन कर सकता है। किसान संगठन 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है और आम आदमी की सरकार बनने की स्थिति में डिप्टी सीएम का फार्मूला भी तय किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर लगभग 1 साल तक चला। इसमें पंजाब के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
किसान आंदोलन के दौरान बलबीर सिंह राजेवाल एक बड़ा चेहरा बन कर उभरे। बलबीर सिंह उन किसान नेताओं में भी शामिल रहे जो आंदोलन को गैर सियासी और गैर धार्मिक बनाने की वकालत कर रहे थे। बलबीर सिंह राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक नेताओं में से हैं। खन्ना और समराला में उनका अपना दबदबा है। बलवीर सिंह की उम्र 77 वर्ष है और वह 12वीं पास हैं।
 

Related Posts