YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

पंकज त्रिपाठी के अब कोई नहीं लगता गले

पंकज त्रिपाठी के अब कोई नहीं लगता गले

वेब सीरीज़ मिर्जापुर में कालीन भैया की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए पंकज त्रिपाठी के गले अब कोई टीम मेम्बर नहीं लगता है। वैसे आपको बतला दें कि रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी मैनेजर मान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। खबर यही है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी इस कदर घायल हो गए कि अब उन्हें कोई गले लगाने की बात सोच भी नहीं सकता है। दरअसल पंकज बाइक चलाते हुए हादसे का शिकार हुए हैं, जिसमें उनकी  पसलियों गंभीर रुप से चोटिल हो गईं। बताया जा रहा है कि यदि यह दुर्घटना नहीं घटी होती तो पंकज त्रिपाठी शूटिंग खत्म करके फैमिली के साथ स्कॉटलैंड में हॉलिडे मनाते नजर आ रहे होते। ऐसा नहीं है दरअसल वो वेकेशन पर जाने की खूशी में सब भूल गए थे, लेकिन इसी दौरान जब उनके पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने मेडिकल चेकअप कराया और तब जाकर मालूम चला कि उनकी तो तीन पसलियां फैक्चर हो चुकी हैं। इलाज के बाद अब पंकज कह रहे हैं कि वो अपना ख्याल रख रहे हैं, कोई चिंता की बात नहीं है, जल्द ही सही हो जाएंगे। शूटिंग सेट पर भी फिल्म के क्रू मेंबर्स खास ख्याल रख रहे हैं, यहां तक कि दर्द न हो इसलिए कोई गले भी नहीं मिलता है। इस तरह नाराजगी नहीं बल्कि प्यार और कोई तकलीफ न हो इसलिए कोई भी इस समय पंकज से गले नहीं मिल रहा है। ठीक हो जाएं फिर झप्पियां हो जाएंगी। 
 

Related Posts