YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में चीन सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक

भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में चीन सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक

नई दिल्ली । पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा के पास क्रिसमस पर छुट्टी मनाने पहुंचे एक हजार से अधिक पर्यटकों की जान आफत में फंस गई। नाथुला में चांगू झील के पास भारी बर्फबारी की वजह पर्यटकों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। सेना यहां मसीहा बनकर पहुंची और बेहद मुश्किल ऑपरेशन के जरिए सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारी बर्फबारी की वजह से सिक्किम के चांगू झील के पास सैकड़ों की संख्या में पर्यटक काफी देर तक फंसे रहे।  भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को जवाहर लाल नेहरू रोड बंद हो गया। इसके बाद सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने उन्हें बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मौसम में मामूली सुधार हुआ है। पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में मदद की।  पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा के पास क्रिसमस पर छुट्टी मनाने पहुंचे एक हजार से अधिक पर्यटकों की जान आफत में फंस गई। नाथुला में चांगू झील के पास भारी बर्फबारी की वजह पर्यटकों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। सेना यहां मसीहा बनकर पहुंची और बेहद मुश्किल ऑपरेशन के जरिए सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारी बर्फबारी की वजह से सिक्किम के चांगू झील के पास सैकड़ों की संख्या में पर्यटक काफी देर तक फंसे रहे।  भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को जवाहर लाल नेहरू रोड बंद हो गया। इसके बाद सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने उन्हें बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मौसम में मामूली सुधार हुआ है। पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में मदद की।  
 

Related Posts