YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप ने दी भाजपा-कांग्रेस को पटखनी 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप ने दी भाजपा-कांग्रेस को पटखनी 

चंडीगढ़ ।चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़कर आप की धमाकेदार एंट्री हुई है।इन चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर-17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी चुनाव हारे हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं। दोपहर 1.25 बजे तक 35 में से 31 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप ने 15 सीटों पर कब्जा कर लिया है। 10 सीटों पर भाजपा और 5 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अकाली दल की झोली में 1 सीट आई है।
वार्ड नंबर 23 से आप की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भाजपा के रविंद्र कुमार शर्मा ने आप के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है।वार्ड 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। वार्ड नंबर 32 से भाजपा के जसमनप्रीत सिंह बब्बर जीते हैं।
वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं। 
सेक्टर 10 के मतगणना केंद्र पर काउंटिंग को लेकर विवाद हो गया है। अभी वार्ड नंबर 4 की रिकाउंटिंग चल रही है। वार्ड नंबर 2 की रिकाउंटिंग की डिमांड के लिए हरमोहिंदर सिंह लकी यहां पहुंचे हैं। इस हार से बीजेपी के खिलाफ शहवासियों में रोष साफ दिखाई दिया है।वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के पूर्व ला स्टूडेंट और कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को हरा कर जीत हासिल की है। सचिन ने 285 वोटों से जीत हासिल की है। पहली बार ही चुनाव में उतरी भाजपा नेत्री विमला दुबे ने वार्ड नंबर 9 से जीत हासिल कर ली है।। वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 से हराया। वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के मुन्नवर राणा ने जीत हासिल की है।
इस जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ग्रांड वेलकम दिया है। इसके लिए वे प्रत्येक मतदाता और पार्टी वर्कर का आभार व्यक्त करते हैं।  
 

Related Posts