YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 मैटरनिटी लीव के दिन बच्‍चों के देखभाल के लिए भी मिलेगी छुट्टी

 मैटरनिटी लीव के दिन बच्‍चों के देखभाल के लिए भी मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली । यूपी राज्‍य सड़क परिवहन निगम में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने बताया कि महिलाओं के लिए प्रसूति अवकाश 135 दिन से बढ़ाकर 180 दिन किए जाने की मंजूरी दे दी गई है। वहीं, बाल्य देख-भाल अवकाश जो कि पूर्व में अनुमन्य नहीं था, उसे दो वर्ष या 730 दिन की अनुमन्यता शासन ने प्रदान कर दी है। इस आदेश के जारी होने से निगम की समस्त महिला कर्मिक लाभान्वित होंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। शहर के विभिन्न तीन रूटों में ये बसें गुरुवार से नियमित संचालित होने लगेगी। सुबह 5.30 बजे से रात 10 बजे तक बसें निर्धारित रूट पर दौड़ेंगी। इन बसों में न्यूनतम किराया 5 रुपये तो अधिकतम 25 रुपये होगा। प्रशासन ने तीन रूट का निर्धारण कर दिया है। पीएमएस कंपनी के पवन का कहना है कि नगर निगम से सभी बसें रवाना होंगी। संचालन के लिए 130 से अधिक ड्राइवर, परिचालक व अन्य स्टॉफ की नियुक्ति हुई है। 10 और बसें जल्द बेड़े में शामिल हो जाएंगी। जल्द चिड़ियाघर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस शहर में जिन रूटों पर सवारियां कम मिलेंगी वहां इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलेंगी। गुरुवार से इलेक्ट्रिक बस चलने के साथ ही रोजाना मिलने वाली सवारियों की संख्या की भी समीक्षा की जाएगी। शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल नौकायन और चिड़ियाघर तक भी जल्द इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू होंगी।
 

Related Posts